news-details

अनुज राजभर का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। गोइठहां गांव निवासी अनुज राजभर का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में कक्षा 11वीं के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और वाराणसी की जाहिद क्रिकेट एकेडमी में खुशी का माहौल है। एकेडमी के कोच और सदस्यों ने अनुज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जानकारी के अनुसार, अनुज ने स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए ट्रायल दिया था। शुरुआत में उन्हें स्टैंडबाय सूची में रखा गया, लेकिन बाद में शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद उनका चयन कर लिया गया। इस खबर से उनके परिवार और शुभचिंतकों में उत्साह है।अनुज राजभर जाहिद क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ लेग-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। क्रिकेट के प्रति उनकी लगन, मेहनत और नियमित अभ्यास ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अनुज के चयन को क्षेत्र के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। गांव के लोगों और जाहिद क्रिकेट एकेडमी के कोच अमित उपाध्याय सहित सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि अनुज भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर क्रिकेट के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।