news-details

अन्नामलाई ने नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ लॉन्च की, 10 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफे के बाद नई राजनीतिक पहल ‘इधु नम्मा इयक्कम’ की शुरुआत की है। उन्होंने दावा किया है कि आंदोलन शुरू होने के सिर्फ 10 घंटे के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इससे जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।अन्नामलाई ने इसे “जनता का आंदोलन” बताते हुए कहा कि यह तमिलनाडु के भविष्य को लेकर एक साझा सोच और मिशन का हिस्सा है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि उनकी नई राजनीतिक ताकत 2031 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।इस्तीफे के बाद अन्नामलाई ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और इसके बाद उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम की घोषणा की। उनके समर्थन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन समेत कई नेताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।अन्नामलाई ने ‘We The Leaders’ नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म और वेबसाइट भी लॉन्च की है, जिसके जरिए वे युवाओं और आम लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे पहले आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं और 2020 में भाजपा में शामिल होकर तमिलनाडु इकाई का नेतृत्व संभाला था।हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में शुरुआती रजिस्ट्रेशन के दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।