news-details

अपराध और धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  बसपा सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के प्रकरण में मीडिया में आ रही खबरों को संज्ञान लेते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।एक्स पर दिए गए बयान में उन्होंने कहा है कि चढ़ावा चोरी में जो भी दोषी हों,एक भी बख्शे नहीं जाने चाहिए,इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय। ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं।साथ ही, अब यहाँ मन्दिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मन्दिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहाँ व्यवस्था है तो उनका यहाँ अयोध्या में भी अनुश्ररण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये तो यह उचित होगा।इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बी.एस.पी. की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील।