
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/संग्रामपुर। मिसरौली बाजार में रविवार रात सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय कुंदन मिश्र को अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अमेठी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पूरे हरिवंश, ठेंगहा निवासी कुंदन मिश्र रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कोलवा-ठेंगहा की ओर से आ रही अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला शीशा चकनाचूर हो गया।सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चालक के अनुसार वह कार को टैक्सी के रूप में लेकर हरियाणा जा रहा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।