news-details

अस्सी घाट में भव्य “माँ गंगा प्राकट्य उत्सव” सम्पन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ वाराणसी । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर वाराणसी के ऐतिहासिक अस्सी घाट पर ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास, काशी एवं श्रीकुल पीठ के तत्वावधान में आयोजित “माँ गंगा प्राकट्य उत्सव” श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकालीन चुनरी अर्पण मनोरथ में देश के विभिन्न प्रांतों से आई हजारों साड़ियों से माँ गंगा को विशेष चुनरी अर्पित की गई। पूरा घाट “हर-हर गंगे” एवं “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण उस समय देखने को मिला जब मंच से श्री श्री एक हजार आठ सचिंद्रनाथ महाराज ने प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी को “गंगा भगीरथ विश्वगुरु काशी सम्मान” से सम्मानित किया । इस घोषणा के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संत समाज ने जोरदार तालियों और जयघोष के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन परिवार के सदस्यों ने संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं नासिक स्थित कल्कि धाम से पधारे कल्कि पीठाधीश्वर पूज्य कल्कि राम जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।