
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
मीरपुर कैंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने समोसा निर्माण स्थल पर कार्रवाई की। जांच के दौरान मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और तैयार समोसे के विधिक नमूने लिए गए। निरीक्षण में समोसा निर्माण स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति खराब और खाद्य पदार्थों का निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में होता मिला। कारोबारकर्ता के पास आवश्यक रजिस्ट्रेशन नहीं पाए जाने पर कारोबार तत्काल बंद कराया गया। समोसे में भरने के लिए तैयार करीब 150 किलो आलू का मिश्रण भी नष्ट कराया गया। कार्रवाई निर्मल कुमार मिश्रा पुत्र राजनारायण मिश्रा, निवासी फेथफुलगंज, कैंट, कानपुर के प्रतिष्ठान पर की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूनों को जांच के लिए भेजते हुए नियमों के अनुपालन के निर्देश दिए।