news-details

अवध स्वाभिमान मंच का सदस्यता अभियान

You can share this post!

 पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।विश्वकर्मा पूजा के दिन सामाजिक संस्था अवध स्वाभिमान मंच ने अपने पदाधिकारियो  के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की। यहाँ दर्जनों की संख्या में नागरिको ने संगठन में भरोसा जताते हुए प्राथमिक सदस्यता ली। मिली जानकारी के अनुसार संगठन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक कमलेश बरमा ने नगर के दरियापुर स्थित भारतीय शिक्षण संस्थान में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए नगर व आसपास के दर्जनों महिला पुरुष नागरिकों को संगठन की सदस्यता दिलाई। यहां प्रदेश संयोजक राजदेव शुक्ल ने बताया बीते कई वर्षों से यह संगठन सामाजिक कार्यों मे शामिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने सामाजिक चुनौतियों के खिलाफ मुखर आवाज बनने की दिशा मे काम करता रहा है आगामी अक्टूबर व नवंबर तक अभियान शुरू किया जा रहा है संगठन से युवाओं और महिलाओं को जोड़कर उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन को मजबूत करते हुए पर्यावरण बचाने महिला सुरक्षा व भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए संघर्ष करने का उद्देश्य है। यहां महिला नेत्री कंचन गुप्ता सुनीता कोरी अरुण कुमार शुक्ल सत्यदेव तिवारी कमलजीत सिंह सतनाम राकेश सोनकर शुभम रावत राकेश शर्मा पवन अग्रहरि रामबाबू गुप्ता ज्ञानचंद्र गुप्ता राकेशशर्मा आदि ने प्राथमिक सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया. .