
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम में पंजाब विश्वविद्यालय के स्वामी सर्वानंद गिरी क्षेत्रीय केंद्र, होशियारपुर तथा द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गुरुग्राम के विद्यार्थियों ने अपनी ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी की। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ECE) और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (AI एवं ML) विभाग के छात्रों को एयरपोर्ट की आधुनिक तकनीकी प्रणालियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने कम्युनिकेशन, नेविगेशन एवं सर्विलांस (CNS) सिस्टम, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), आधुनिक संचार नेटवर्क, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। यह प्रशिक्षण सीएनएस इंचार्ज राजेश यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने उनके साथ ही एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह का सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।इंटर्नशिप पूरी होने पर छात्रों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उनके तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और विमानन क्षेत्र की समझ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के कौशल विकास और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी देशभर के शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ा जाता रहेगा।