news-details

अयोध्या में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के श्रीराम सेवक पुरम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हो गया। समापन सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का आंदोलन है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मीडिया प्रबंधन और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के विषय में भी प्रशिक्षण दिया गया।