news-details

अयोध्या में गर्मी का असर: अस्पतालों में बढ़े मरीज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में बढ़ती गर्मी और उमस का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले के सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं।अस्पतालों की ओपीडी में पहले जहां करीब 200 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो गई है। उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार, जुकाम और सांस की दिक्कत से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंच रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहा है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही। अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त वार्ड तैयार किए हैं और हीट वेव से प्रभावित मरीजों की विशेष निगरानी की जा रही है।कुमारगंज स्थित 100 बेड अस्पताल में अयोध्या के अलावा अमेठी और सुल्तानपुर से भी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों में उल्टी-दस्त और लूज मोशन की शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं। गंभीर स्थिति होने पर बच्चों को भर्ती भी किया जा रहा है।डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में रोजाना करीब 3000 जांचें की जा रही हैं। कई मरीजों में खून की कमी भी पाई जा रही है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक गर्मी और उमस के कारण वायरल बुखार, डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।