news-details

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचीं विधायक मैथिली ठाकुर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बिहार की लोक गायिका और अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। विधायक बनने के बाद यह उनकी पहली अयोध्या यात्रा रही, जहां उन्होंने राम मंदिर परिसर का भ्रमण किया और इसे एक दिव्य अनुभव बताया। इसके बाद वह सरयू आरती में भी शामिल हुईं और हनुमानगढ़ी व कनक भवन में विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर भरोसा जताया जाना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है और वे अपने क्षेत्र अलीनगर के विकास और युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दे रही हैं।