news-details

अयोध्या में वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर सपा का हंगामा, 150 नाम गायब होने का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। पार्टी का आरोप है कि अयोध्या विधानसभा के भाग संख्या-222 में करीब 150 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, जबकि भाग संख्या-8 में एक ही व्यक्ति का नाम दो जगह दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की। सपा महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट के मुताबिक भाग संख्या-222 में मतदान स्थल डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पड़ता है, जहां करीब 150 मतदाताओं के फॉर्म-6 बीएलओ को जमा किए गए थे, लेकिन अंतिम सूची में उनके नाम नहीं मिले। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पहले एसडीएम सदर से शिकायत करने के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।