news-details

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे की जांच वाली याचिका पर हाईकोर्ट में कल सुनवाई संभव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में गुरुवार को सुनवाई हो सकती है। याचिका में मामले की सीबीआई जांच कराने और कैग से ऑडिट कराने की मांग की गई है।यह मामला न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है। याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता मोहित अशोक शर्मा के अनुसार, मामला 18 जून 2026 की कॉज लिस्ट में कोर्ट नंबर-2 में आइटम नंबर 466 पर दर्ज है।अधिवक्ता ने बताया कि मामले की जल्द सुनवाई के लिए सुबह खंडपीठ के सामने विशेष उल्लेख किया जाएगा। हालांकि सुनवाई होगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला अदालत ही करेगी।अधिवक्ता मोहित अशोक शर्मा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मामले को सप्लीमेंट्री लिस्ट में भी शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुनवाई पूरी तरह अदालत के विवेक पर निर्भर करेगी।याचिकाकर्ता पक्ष का कहना है कि यह मामला व्यापक जनहित और राष्ट्रीय महत्व से जुड़ा है, इसलिए अदालत तत्काल सुनवाई कर सकती है।जनहित याचिका में राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे के धन के कथित दुरुपयोग और वित्तीय गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। साथ ही पूरे मामले का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से ऑडिट कराने की मांग भी रखी गई है।मामले को लेकर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी चर्चा तेज है।