
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में मंगलवार सुबह कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज ओवरब्रिज पर नगर निगम के ऑटोमैटिक सफाई वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक नगर निगम कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ जब गोरखपुर की ओर से आ रहा ट्रक सफाई वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सफाई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बाद ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसका अगला हिस्सा टूटकर बिखर गया। घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर करीब 30 मिनट बाद यातायात बहाल किया गया।पुलिस के अनुसार घायल चार कर्मचारियों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बाकी तीन का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।