news-details

बाबा मनोहर सिंह पांच दिन अमेठी में रहेंगे

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति के संस्थापक और गुरुद्वारा बाबा श्री चन्द्र साहब चुग्गा खुर्द मोगा के मुख्य सेवादार बाबा मनोहर सिंह सोमवार शाम अमेठी पहुंचे। वह यहां पांच दिन तक प्रवास करेंगे और समिति की ओर से पारंपरिक सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। श्री पटना साहिब जाने वाली पंजाब मेल ट्रेन में इस बार भी 20 दिसंबर से 10 फरवरी तक लंगर सेवा आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां 6 अक्टूबर से शुरू होंगी। सोमवार को बाबा मनोहर सिंह ने लंगर समिति के सचिव सदाशिव पांडेय और मुख्य सेवादार संजीव भारती के साथ बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और लंगर सेवा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।