news-details

बीएचयू अस्पताल में ओपीडी बवाल: बिना नंबर मरीज दिखाने पर हंगामा, ओपीडी बंद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी स्थित बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में सोमवार को गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में मरीजों को बिना नंबर दिखाने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। इस हंगामे के चलते ओपीडी को बंद करना पड़ा और करीब 200 मरीज बिना इलाज के लौट गए।दोपहर करीब ढाई बजे बीएचयू के कुछ छात्र अपने मरीज को लेकर ओपीडी में पहुंचे और बिना पर्ची के डॉक्टर को दिखाने की कोशिश करने लगे। स्टाफ ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।छात्रों की गार्ड से बहस हो गई और वे ओपीडी के अंदर जाने की जिद करने लगे। मामला बढ़ने पर रेजिडेंट डॉक्टर और फिर विभागाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति शांत नहीं हुई।लगातार बढ़ते हंगामे के कारण ओपीडी का कामकाज बाधित हो गया और अंततः इसे बंद करना पड़ा। उस समय ओपीडी में लगभग 200 मरीज इलाज के इंतजार में थे, जिन्हें बिना परामर्श वापस लौटना पड़ा।घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने कहा कि गैस्ट्रो विभाग में मरीजों की भीड़ अधिक थी और इसी कारण स्थिति बिगड़ी। डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड या बाउंसर भी तैनात किए जाएंगे।