news-details

बीएचयू छात्रों का रक्त-प्लाज्मा दान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी
कृषि विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के मरीजों के लिए रक्त और प्लाज्मा दान किया। इस पहल में बीएससी कृषि के छात्र वीर कुमार, आयुष हीरा, महेंद्र, प्रिंस कुमार, भूपेंद्र और श्वेताभ ने स्वेच्छा से भाग लिया। छात्रों ने बताया कि कैंसर से जूझ रहे मरीजों को उपचार के दौरान नियमित रूप से रक्त और प्लाज्मा की आवश्यकता होती है। ऐसे में उनका यह छोटा प्रयास कई जिंदगियां बचाने में सहायक बन सकता है। एक व्यक्ति के प्लाज्मा से दो बच्चों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए। यह आयोजन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. यू. पी. सिंह की प्रेरणा से वाराणसी हेल्प समूह द्वारा किया गया। इस दौरान डेयरी प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. तरुण वर्मा, हिमांशु गुप्ता और खुशबू कुमारी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।