
Pardarshi Vikas News Varanasi
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रज्ञान 2026’ कार्यक्रम में पयागपुर के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजातालाब क्षेत्र स्थित श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज और एसपी जीनियस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन बीएचयू के आईटीआई एवं आईएससी विभाग द्वारा किया गया था, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने मॉडल और पोस्टर मेकिंग के साथ-साथ स्पीड टेस्ट में भी भाग लिया। उनकी रचनात्मकता और प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया।
विद्यालय के सचिव इंजीनियर प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के इन छात्रों ने शहरी स्कूलों के सैकड़ों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। प्रबंधक श्रीमती विमला प्रसाद, सचिव प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य रीता पटेल ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।