
तनिश सिंह
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव। पुरवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सपा से जुड़े लोगों ने क्षेत्र में करीब 2000 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसकी सूची वह जल्द सार्वजनिक करेंगे।विधायक अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व सपा विधायक के करीबियों द्वारा क्षेत्र में सट्टा और जुआ जैसे अवैध कारोबार संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अब सख्त कार्रवाई होगी और स्थानीय पुलिस नहीं, बल्कि सीधे STF द्वारा कार्रवाई की जाएगी।विकास कार्यों को लेकर पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए अनिल सिंह ने कहा कि जनता ने उन्हें लंबे समय तक मौका दिया, लेकिन विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। वहीं उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने, गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाने और कई मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य किया गया है।विधायक ने यह भी कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लोग अब सच जान चुके हैं। उन्होंने खुद को जनता का “सेवक और बेटा” बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल क्षेत्र का विकास करना है।अनिल सिंह के इस बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।