news-details

बाल समाज स्कूल में बच्चों संग मनाया गया आम महोत्सव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी एवं तेली साहू समाज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बाल समाज स्कूल में बच्चों के साथ आम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक आम का स्वाद लिया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के सक्रिय सदस्य डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वी.के. साहू उपस्थित रहे। उनके साथ उत्तर साहू समाज के जिला अध्यक्ष स्वारसिक साहू, दक्षिण साहू समाज के जिला अध्यक्ष सुगमेश साहू तथा पत्रकार सुनील साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आम वितरित किए और शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल समाज स्कूल के प्रबंधक राजीव दीक्षित, प्रधानाचार्य रक्षा पाण्डेयसंजय निगमअंकुर साहू सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार और बच्चों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।