news-details

बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए दो विकल्पों पर मंथन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। कानपुर को बुलेट ट्रेन परियोजना की डीपीआर में शामिल किए जाने के बाद अब स्टेशन की लोकेशन तय करने की कवायद शुरू हो गई है। रेल मंत्रालय की बैठक में स्टेशन निर्माण के लिए दो विकल्पों पर चर्चा हुई। पहला विकल्प आगरा से आने वाले रूट पर अटल घाट के आसपास स्टेशन बनाने का है, जबकि दूसरे विकल्प में टनल के जरिए शहर के अंदर स्टेशन विकसित करने की योजना है। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि स्टेशन ऐसी जगह बनाया जाना चाहिए, जहां आम नागरिक आसानी से पहुंच सकें। दोनों विकल्पों की तकनीकी और व्यवहारिक जांच के बाद फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।सांसद के मुताबिक, शुरुआती डीपीआर में इटावा को शामिल किया गया था और प्रस्तावित रूट कन्नौज की सीमा से सीधे लखनऊ की ओर जा रहा था। उन्होंने संसद में कानपुर को परियोजना से जोड़ने की मांग उठाई थी। इसके बाद रूट में बदलाव कर आगरा से कानपुर होते हुए लखनऊ तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम शुरू हुआ।कानपुर को परियोजना में शामिल किए जाने पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। अब सभी की नजर स्टेशन की अंतिम लोकेशन पर टिकी है।