news-details

विपक्ष के झूठ का गांव-गांव जाकर जवाब देंगे: पंकज चौधरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विपक्ष के हर झूठ और अराजकता का जवाब भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर देंगे। बुधवार को गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद विपक्ष ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाता है। एसआईआर का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची से मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले नामों का सत्यापन करना है। पात्र मतदाता प्रपत्र-6 के जरिए अपना नाम जुड़वा सकते हैं। पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आर्थिक विकास, स्टार्टअप और बुनियादी ढांचे में प्रगति का दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम हुए हैं। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।