
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में इलाज के लिए आई महिला को ब्लड दिलाने का झांसा देकर ऑटो चालक उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली है। उन्नाव निवासी आरती सोनी अपने पति के इलाज के लिए ब्लड लेने आई थीं। आईएमए ब्लड बैंक के पास मिले ऑटो चालक ने ब्लड का इंतजाम कराने की बात कहकर उन्हें हैलट अस्पताल पहुंचाया।आरोप है कि चालक महिला को मेडिकल कॉलेज परिसर की कॉलोनी में ले गया और बातों में उलझाकर करीब दो तोला सोने की चेन उतरवा ली। इसके बाद वह ऑटो लेकर फरार हो गया।महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मेडिकल कॉलेज कैंपस निवासी मो. ईशान को रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से महिला की चेन भी बरामद कर ली है।