
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लगातार हो रही बारिश और आंधी के चलते विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बिजली विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से विशेष सावधानी बरतने और विद्युत कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है।उन्होंने बताया कि आंधी और बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। आपूर्ति जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।विभाग ने गीले हाथों से स्विच और बिजली उपकरण न छूने, जलभराव वाले स्थानों पर पोल, ट्रांसफार्मर और तारों से दूर रहने की सलाह दी है। टूटे तारों को न छूने और स्पार्किंग या करंट उतरने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। बच्चों को भी बिजली उपकरणों से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं।