news-details

बारिश में कच्चा मकान ढहा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दुल्हापुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बीती रात कच्चे मकान की दीवार भरभराकर पड़ोसी के पक्के मकान पर गिर गई। हादसा श्यामनारायण दूबे के कच्चे मकान का हिस्सा गिरने से हुआ, जिससे महेश नारायण दूबे के पक्के मकान को भी नुकसान पहुंचा।अचानक तेज आवाज होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे में दोनों परिवारों का गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पक्के मकान की दीवार और छत को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के दूसरे हिस्से में थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। घटना की सूचना के बावजूद राजस्व विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है।