
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।विकासखंड के बेनीपुर गांव में लगातार बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय पति-पत्नी घर के बाहर थे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, मकान में रखा गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। एसडीएम पंकज मिश्रा के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। टीम अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा और रहने की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।