news-details

बारिश से ग्रीन पार्क में UPT20 प्लेऑफ रद्द

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते ग्रीन पार्क स्टेडियम से उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी छिन गई है। लीग प्रबंधन ने सभी निर्णायक मुकाबले लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कराने का फैसला लिया है।यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सोमवार को ग्रीन पार्क में प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण मैदान पूरी तरह सूख नहीं पा रहा है। इससे खिलाड़ियों के फिसलने और चोटिल होने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण मैचों में बार-बार रुकावट भी आ रही है और कई मुकाबले DLS नियम के तहत छोटे किए जा रहे हैं।डॉ. कपूर ने कहा कि प्लेऑफ और फाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में सभी टीमों को पूरे 20 ओवर खेलने का समान अवसर मिलना जरूरी है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रतियोगिता की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए भारी मन से यह फैसला लिया गया है।ग्रीन पार्क में मंगलवार को लीग चरण के अंतिम दो मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 3 बजे मेरठ मावेरिक्स और काशी रुद्रास तथा शाम 7 बजे कानपुर सुपरस्टार्स और गोरखपुर लायंस आमने-सामने होंगे।इकाना स्टेडियम में 3 सितंबर को पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर, 4 सितंबर को दूसरा क्वालीफायर और 6 सितंबर को ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा। फैसले से कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है।