news-details

बांस कारीगरों के सम्मेलन में योजनाओं पर चर्चा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। विश्वेश्वरैया सभागार में बुधवार को बांस से जुड़े समाज का महासम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी शामिल हुए। सम्मेलन में धरकार, बसोड़, वेन बंशी और बांसफोड़ समाज के लोगों ने अपनी आर्थिक-सामाजिक स्थिति, रोजगार और पारंपरिक काम से जुड़ी समस्याएं रखीं। केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए लोगों से उनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवास, शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं की जानकारी स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। पढ़े-लिखे लोग जरूरतमंदों तक इनकी जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि किसी ब्लॉक या तहसील में योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार हो तो इसकी शिकायत करें।मौर्य ने मुफ्त राशन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों को भोजन की चिंता से राहत मिली है। उन्होंने स्वच्छता, बच्चों की शिक्षा और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जरिए कौशल विकास व स्वरोजगार पर भी जोर दिया।राजनीतिक टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है, लेकिन जनता इस बार उसकी साइकिल को पंचर कर देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के आगे बढ़ने की बात भी कही।सम्मेलन में बांस आधारित काम को बढ़ावा देने, बांस की खेती और कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ाने पर चर्चा हुई। समाज के लोगों ने पारंपरिक कारोबार में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग रखी।