
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पतारा कस्बे में एक अधेड़ का शव उसके बंद कमरे से बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। कई दिनों से कमरे से बाहर न निकलने और तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मृतक की पहचान रामकुमार जायसवाल (60) उर्फ पापोली के रूप में हुई है, जो पुलिस चौकी रोड स्थित एक मार्केट के ऊपर बने कमरे में अकेले रहते थे। मंगलवार सुबह दुकानदारों को कमरे से बदबू आने पर शक हुआ। खिड़की से झांकने पर रामकुमार मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। शव सड़ने की अवस्था में था, जिससे कई दिन पहले मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।