news-details

बंथरा में भीषण सड़क हादसा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बनी–मोहन रोड स्थित लतीफ नगर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, भदोई गांव निवासी रवि (20) अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क से लौट रहा था। इसी दौरान पानी की बोतलें लादकर आ रहे पिकअप वाहन ने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया और पिकअप वाहन पेड़ से जा टकराया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गभीर रूप से घायल रवि को पहले निजी अस्पताल और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।