news-details

बाढ़ तैयारियों का सेना ने लिया जायजा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सेना की टीम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बाढ़ राहत चौकियों, शरण स्थलों, नावों, गोताखोरों और संवेदनशील क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा की गई। सेना अधिकारियों ने बताया कि आपदा की स्थिति में 40 प्रशिक्षित जवानों की टीम आवश्यक संसाधनों के साथ हर समय तैयार है। जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे। बैठक में आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन और सेना के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।