
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर देहात
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मड़ौली स्थित सार्वजनिक जूनियर हाईस्कूल परिसर में बुधवार सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय योग संस्थान कानपुर के जिला मंत्री ज्ञान सिंह वर्मा ने विद्यालय के बच्चों को योगाभ्यास कराया।शिविर के दौरान बच्चों को ताड़ासन, चंद्रासन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया गया। इस दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ योग में भाग लिया।ज्ञान सिंह वर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से न केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि मन भी शांत और एकाग्र रहता है।कार्यक्रम में विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपक द्विवेदी, सहायक अध्यापक निखिल शुक्ला और जिला प्रधान अशोक सिंह गौर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।