
पादर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जायस। जायस पुलिस ने भाभी के घर से जेवर चोरी कर फरार हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहित कौशल उर्फ गुड्डु (26) निवासी अल्ताफगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने 17 जून को अपनी भाभी के घर से हार और झुमकी चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया हार और एक जोड़ी झुमकी बरामद कर ली है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।