
PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए प्रेम प्रकाश ने 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के टिकट पर लड़ने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रेम प्रकाश 31 दिसंबर 2022 को प्रयागराज से एडीजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन अब उन्होंने नई राजनीतिक पारी आजाद समाज पार्टी के साथ शुरू की है।