
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया का जन्मदिन शनिवार को पूरे जनपद में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न मंडलों, नगरों और गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा पुष्पगुच्छ देकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही जिलाध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भूरे चौबे, हरपाल ठाकुर, अवध चतुर्वेदी, शिवम दीक्षित, आशीष कठेरिया और कुंवर सिंह बाथम सहित अनेक नेताओं ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी जन्मदिन समारोह आयोजित किए गए। अजीतमल ब्लॉक में जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में चांदी का मुकुट और गदा भेंट कर जिलाध्यक्ष का सम्मान किया गया। इस दौरान राम अनुग्रह, आशीष तिवारी, स्वदेश पोरवाल, अखिलेश चक, मुकेश दीक्षित और अवनीश त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। औरैया मंडी समिति क्षेत्र, अवस्थी प्लाजा, भाजपा जिला कार्यालय, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के आवास तथा महाकाल गेस्ट हाउस में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा गया और जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य ऋचा राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके अलावा बुढ़ादाना पंचायत सभागार में प्रधान मोहित ठाकुर के नेतृत्व में चांदी का मुकुट एवं तलवार भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं दिबियापुर के शिव गैलेक्सी गेस्ट हाउस में चेयरमैन राघव मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में भव्य समारोह आयोजित हुआ। जन्मदिन समारोह का समापन बिधूना क्षेत्र स्थित ब्लू हेवन वाटर पार्क, बांधमऊ में जिला मंत्री आदर्श ठाकुर के नेतृत्व में केक काटकर किया गया।पूरे दिन चले कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।