news-details

भोलानाथ की कला और सेवा को किया याद

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गंगौली के मूल निवासी और लोक कलाकार भोलानाथ की अन्त्येष्टि शुक्रवार को बौद्ध रीति से हुई। अंतिम संस्कार के पहले सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सामाजिक कार्यकर्ता और अम्बेडकर सेवा समिति गंगौली के कोषाध्यक्ष डा नन्हे लाल के पिता भोलानाथ -70ने लगभग 60साल तक समाज को अपनी सेवाएं दी।वे नौटंकी के नामचीन कलाकार थे। भोलानाथ का परिवार 1990के दशक से ही बौद्ध धम्म का अनुयायी हो गया। निर्वाण प्राप्त भोलानाथ जी के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को जुटी लोगों की भीड़ उनके परिवार की सामाजिक सेवाओं का उल्लेख करती नजर आई। बौद्ध भिक्षु भंते प्रज्ञा मित्र और भंते शील रत्न ने संस्कार सम्पन्न कराया। बौद्धाचार्य तुलसी राम शास्त्री,राम प्रताप बौद्ध भी साथ रहे। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी के सदस्य संजय कुमार कोरी, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम फल फौजी, बामसेफ के जिला सह संयोजक राम चन्द्र, फूलचंद्र बौद्ध, राजेश अकेला, सुनील कुमार,ललित कुमार, डॉ वीरेंद्र राव, श्याम कुमार, मोतीलाल,राम प्रसाद, किशुन पाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर कोरी, रामदुलार,बेचू, रामदेव ,दिलीप कुमार, मंजीत कुमार , बाबू लाल,राम समुझ आदि शवयात्रा और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।