news-details

भामाशाह जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नरायनपुर में आयोजित हुई। बैठक में दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में 28 जून को औरैया में प्रस्तावित भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा तथा 2 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाले विशाल वैश्य महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।डॉ. सुमन्त गुप्ता ने बताया कि 2 जुलाई को फिरोजशाह भवन, नई दिल्ली में आयोजित वैश्य महासम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष Om Birla मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर वैश्य समाज के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं को आमंत्रण पत्र वितरित किए गए।बैठक में संगठन विस्तार करते हुए कई युवा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 28 जून की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए स्वयं शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम में वैश्य समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया।