news-details

भारत में इबोला का कोई मामला नहीं, सरकार ने दी जानकारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में Ebola Virus Disease का कोई मामला सामने नहीं आया है। यह बयान उस समय जारी किया गया जब युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला जैसे लक्षण पाए गए थे। हालांकि बाद में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।महिला 23 मई को बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंची थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर उसे सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया। अधिकारियों के मुताबिक महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है।सरकार ने बताया कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन निगरानी बढ़ा दी गई है। महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान भी की जा रही है।Uganda में इबोला के कई मामले सामने आए हैं। वहीं Democratic Republic of the Congo में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और 246 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं।World Health Organization ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। इबोला वायरस पहली बार 1976 में अफ्रीका में सामने आया था। यह संक्रमित व्यक्ति के खून और शरीर के अन्य तरल पदार्थों के संपर्क से फैलता है।