
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर ने सिविल लाइन स्थित हेलो चैंप्स विद्यालय में पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण,वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का महत्व बताते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।विद्यालय के डायरेक्टर संदीप सिंह ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मुख्य वक्ता एवं परिषद् के प्रांतीय संस्कार संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी सफलता मिल सकती है।कार्यक्रम के दौरान विशाल गुप्ता ने पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। अंत में परिषद् के अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि, सचिव सच्चिदानंद माधव, दीपक जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक रवि अग्रहरि सभासद समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया गया तथा जलपान वितरित किया गया।