news-details

भंते बुद्ध वंश की सामाजिक सेवाओं को किया याद

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ | मुसाफिरखाना/अमेठी। निर्वाण प्राप्त बौद्ध भिक्षु भंते बुद्ध वंश की स्मृति में सोमवार को हडगडवा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उनके जीवन, सामाजिक कार्यों और बौद्ध धम्म की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार में दिए योगदान को याद किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।भंते बुद्ध वंश उर्फ रामनाथ ने शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने मदरसा मोहम्मद नेवाज, मंसूर का पुरवा में हिंदी और सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के रूप में करीब 26 वर्षों तक सेवाएं दीं। वर्ष 2020 तक वे बहुजन समाज पार्टी से भी जुड़े रहे और विधानसभा इकाई गौरीगंज में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।वर्ष 2021 में उन्होंने चीवर धारण कर बौद्ध भिक्षु का जीवन अपनाया और अपना पूरा जीवन बौद्ध धम्म के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। श्रद्धांजलि सभा में परिजनों ने बौद्ध रीति से पुण्यानुमोदन संस्कार संपन्न कराया और भिक्षु संघ को भोजन दान किया।वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ ने उन्हें नेक इंसान बताते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के मानवतावादी मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि भंते बुद्ध वंश का बौद्ध धम्म और बहुजन आंदोलन में योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. प्रेमसागर, शिवपती, मनोज कुमार, विनोद कुमार, राम नकछेद, राम करन, वैरागी राम भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।