news-details

भादर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

You can share this post!


 पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/भादर।  विकास खंड भादर की सभी न्याय पंचायतों में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की न्याय पंचायत स्तरीय  क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। ग्रामीण मिनी स्टेडियम भादर में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान संघ भादर के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर सिंह ने किया। दहियांवा, सवनगी,  कल्याणपुर, त्रिशुंडी में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ग्रामीण मिनी स्टेडियम में प्रतियोगिता का संचालन देवांशु सिंह ने किया।राणा हमीर, विजय प्रताप, जगदीश सरोज,नीतू सिंह ,ओम प्रकाश राव आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन शिक्षामित्र लालती देवी ने किया।

 प्रतियोगिता परिणाम -एक नजर
ग्रामीण मिनी स्टेडियम भादर, न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता
दौड़ -बालक
प्राथमिक,50मी-मो वैश्य -प्रथम, अनुराग -द्वितीय, हिमांशु तृतीय , बालिका प्राथमिक -इशा-प्रथम, जोया -द्वितीय, सृष्टि -तृतीय
सौ मीटर बालक -उच्च प्राथमिक -सनिल -प्रथम,राकिव-द्वितीय,आशीष -तृतीय
बालिका -अमृता -प्रथम, प्रियांशी -द्वितीय, मुस्कान -तृतीय
प्राथमिक -100मी
मो वैश-प्रथम, कृष्णा -द्वितीय, विकास -तृतीय
बालिका -ईशा -प्रथम, सृष्टि -द्वितीय, सबीना -तृतीय 400मी दौड़ -जूनियर
मो राकिव, अमृता -प्रथम,अक्षत,शबा-द्वितीय
अभय, अरबिया -, तृतीय
 खो खो -प्राथमिक बालक -कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम
जूनियर बालक-, उच्च प्राथमिक विद्यालय मवईया
सांस्कृतिक कार्यक्रम -कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम