news-details

भगवान श्री कृष्ण की बारात की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी का विवाह संपन्न हुआ। पंडाल में विशेष आयोजन किए गए। भगवान श्रीकृष्ण की बारात और आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य सूरज द्विवेदी महाराज ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने इसे सच्चे प्रेम, अटूट विश्वास, समर्पण और धर्म की विजय का प्रतीक बताया।आचार्य द्विवेदी ने कहा कि माता रुक्मिणी की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण हमें जीवन में भक्ति और विश्वास का संदेश देता है।इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह उत्सव में भाग लिया। भजन, संकीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने इस आयोजन में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया।