news-details

भगवंतनगर में 30 किमी लंबी तिरंगा यात्रा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव। भगवंतनगर क्षेत्र में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अविचल शुक्ला के नेतृत्व में करीब 30 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। रुझई से शुरू हुई यात्रा में आयोजकों के मुताबिक तीन से चार हजार लोग बाइक और कारों के काफिले के साथ शामिल हुए। युवाओं ने वाहनों पर तिरंगा लगाकर यात्रा में हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।