news-details

भक्तों की सेवा में जुटा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। वाराणसी सिटी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (रजि.) की ओर से श्रावण मास के पावन अवसर पर विशाल फलाहार, प्रसाद वितरण एवं सेवा शिविर का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं को फलाहार एवं प्रसाद वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ तथा विशिष्ट अतिथि शशांक शेखर त्रिपाठी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वाराणसी अखिलेश पांडेय और कर्मयोगी पीठ के प्रमुख संयोजक गौरव मिश्रा मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा को सामाजिक एवं धार्मिक समर्पण का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया।कार्यक्रम के संयोजक एवं संगठन अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि “बाबा के भक्तों की सेवा ही शिव की सेवा है।” उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बाबा विश्वनाथ के भक्तों की सेवा करना भगवान शिव की आराधना के समान है। उन्होंने संगठन के सदस्यों से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।शिविर के सफल आयोजन में प्रभारी प्रमोद चौबे, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, उत्कर्ष सिंह, महामंत्री मुकेश तिवारी, मंत्री रविशंकर सिंह, संयुक्त मंत्री विनोद राय, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, प्रदीप यादव उर्फ बन्नी, गिरिजेश मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, श्रीकांत तिवारी, त्रिपुरारी जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, गोरखनाथ यादव, सत्येंद्र जायसवाल, संजय पटेल, राम सजीवन, दिलबाग सिंह, ध्रुव दीक्षित और बृजेश चौबे सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।