news-details

BHU के डालमिया हॉस्टल की मेस में मिली मरी छिपकली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के डालमिया छात्रावास में मेस के खाने में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब छात्र मेस में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान नॉनवेज सब्जी में छिपकली दिखाई दी। उस समय तक करीब 25 से 30 छात्र भोजन कर चुके थे। मामला सामने आते ही कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ को उल्टियां होने लगीं।स्थिति को देखते हुए छात्रावास के वार्डेन प्रो. राघव मिश्रा ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर छह छात्रों को सर सुंदरलाल अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें निगरानी में रखा। घटना के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली।छात्रों ने मेस संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता लंबे समय से खराब है। उनका कहना है कि वेज और नॉनवेज भोजन एक ही तेल में बनाया जाता है और बर्तनों की सफाई भी ठीक से नहीं होती। छात्रों ने पीने के पानी और छात्रावास की साफ-सफाई को लेकर भी शिकायतें कीं।छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेस और कैंटीन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वार्डेन ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।