
PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में बजरंग दल से जुड़े एक नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद भीड़ ने कई जगहों पर आगजनी और पथराव किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी हैं। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) तैनात की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। कई थानों की पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है।पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद और 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इसी दौरान कुछ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है।बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत खेत में पानी लगाने और 14 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। हमले में विनोद कुमार की सिर पर हथौड़ा लगने से मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।