
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । शुकुल बाजार क्षेत्र मे बकाया 8.83 लाख के बड़े बकायेदार की संपत्ति की कुर्की, नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बैंक ने की कार्रवाई ऋण वसूली को लेकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया 8.83 लाख रुपये के बड़े बकायेदार अशोक कुमार सिंह की अचल संपत्ति की कुर्की मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली। यह कार्रवाई क्षेत्रीय कार्यालय अमेठी के अंतर्गत बाज़ार शुकुल शाखा अंतर्गत की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक के मार्गदर्शन एवं नायब तहसीलदार, मुसाफिरखाना के निर्देशन में यह कार्रवाई पूरी की गई। कुर्की के दौरान नायब तहसीलदार ज्योति पाण्डेय, मुसाफिरखाना, बाज़ार शुकुल शाखा के सहायक प्रबंधक जतिन झा, क्षेत्रीय कार्यालय के वसूली विभाग के सहायक प्रबंधक अंकुर, महोना शाखा के शाखा प्रबंधक गौरवेंद्र प्रताप सिंह, अमीन सतीश चन्द्र श्रीवास्तव व लेखपाल वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अमेठी क्षेत्र के बकायेदारों से ऋण वसूली हेतु प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। ऋण वसूली के लिए अपनाई गई यह प्रक्रिया कानून के अनुसार थी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।