news-details

बकरी के फसल चराने को लेकर विवाद

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी के फसल चराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में युवक के हाथ और पैर टूट गए, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पीड़ित के पिता देवनारायण पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम जमील की बकरियां उनके खेत में फसल चर रही थीं। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि जमील पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र समेत अन्य लोगों से मारपीट की। आरोप है कि सोमवार सुबह धर्मेंद्र को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।