
पारदर्शी विकाश न्यूज़ वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दिनांक 20 मई 2026 को अभिकल्प विभाग का विस्तृत निरीक्षण कर विभाग में संचालित तकनीकी गतिविधियों, डिज़ाइन विकास कार्यों एवं आधुनिक अभिकल्पन प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार आधारित कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। महाप्रबंधक ने यूनीग्राफिक्स 3-डी सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्युटर पर विशेष रूप से डब्ल्यू.ए.पी.7 पुश-पुल लोकोमोटिव के कैब इंटीरियर डिज़ाइन मॉडल का अवलोकन एवं निरीक्षण किया तथा चालक दल की सुविधा, सुरक्षा एवं कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए कैब को और एर्गोनॉमिक, आधुनिक एवं क्रू-फ्रेंडली डिजाइन को परखा व देखा उन्होंने कहा कि लोको कैब का डिज़ाइन केवल तकनीकी दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानव-केंद्रित सुविधाओं के अनुरूप होना चाहिए, जिससे चालक दल को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त हो सके।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने निर्यातित लोकोमोटिव के अंडर फ्रेम डिज़ाइनिंग कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संरचनात्मक मजबूती एवं वैश्विक गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने हेतु अंडर फ्रेम के डिज़ाइन एनालिसिस एवं स्ट्रक्चर स्ट्रेंथ परीक्षण के लिए फानाइट एलिमेंट एनालिसिस (एफ.ई.ए.) हेतु यथाशीघ्र आरडीएसओ प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षण प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।महाप्रबंधक श्री पंत ने अभिकल्प विभाग के कंप्यूटर रूम, प्रिंटिंग सेक्शन, वेंडर डेवलपमेंट सेक्शन, इलेक्ट्रिक सेक्शन तथा कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन (कैड) रूम का निरीक्षण करते हुए आधुनिक तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग, कार्यस्थल के सुव्यवस्थित विकास एवं डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।