news-details

बरेका में सत्यनिष्ठा से समृद्धि पर सेमिनार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत बुधवार को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर प्रेरणादायी सेमिनार आयोजित किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीएचयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं शिक्षाविद् प्रो. मुकुल राज मेहता अतिथि वक्ता के रूप में शामिल हुए।मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उद्देश्यों और जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. मुकुल राज मेहता ने कहा कि ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता से संस्थानों में विश्वास मजबूत होता है। नैतिकता केवल व्यक्तिगत गुण नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने आचरण में ईमानदारी अपनाने और बदलाव की शुरुआत स्वयं से करने का आह्वान किया।महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि सत्यनिष्ठा को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। संस्थान की प्रतिष्ठा कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक आचरण पर निर्भर करती है। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की।कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बरेका की सांस्कृतिक टीम ने नाटक प्रस्तुत कर भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश दिया। अंत में महाप्रबंधक ने प्रो. मेहता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।